{"_id":"5a5914a24f1c1bf3408b4771","slug":"101515787426-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-29 में काटा पानी का कनेक्\nशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-29 में काटा पानी का कनेक् शन
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्लाई लाइन से कनेक्शन लेकर ऊपर बना दिया स्टोर रूम
पानी का एक लाख 95 हजार रुपये बकाया, निगम ने काटा कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विंग ने सेक्टर-29 के एक मकान में पानी का अवैध कनेक्शन काट दिया। मकान पर पानी का एक लाख 95 हजार बकाया है। पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर दो के एक्सईएन सुरेश कुमार गिल ने बताया कि मकान का सात साल पहले पानी का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन अवैध तरीके से फिर कनेक्शन ले लिया। अवैध कनेक्शन काटने कर्मचारी कई बार गए, लेकिन विरोध के कारण सफल नहीं हो सके। इस बार नगर निगम पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन, एसडीओ व जेई सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कनेक्शन काट दिया। सुरेश कुमार गिल ने बताया कि घर के लोगों ने लाइन से पानी का कनेक्शन लेकर उस पर फर्श और मार्बल लगाकर कमरा बना दिया था। उस कमरे को स्टोर बनाकर ताला लगा दिया था। एक अन्य व्यक्ति के ऊपर उतनी ही राशि बकाया थी। उक्त व्यक्ति ने 50 हजार रुपये जमा कराया और लिखकर दिया कि हर महीने निगम की ओर से तय की गई राशि जमा कराता रहेगा। इस पर उसका कनेक्शन नहीं काटा गया।