{"_id":"5957fd604f1c1b0f658b4a44","slug":"101498938720-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी: पहले दिन थमी कारोबार की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी: पहले दिन थमी कारोबार की रफ्तार
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी: पहले दिन थमी कारोबार की रफ्तार
- हरियाणा में संशय में रहे कारोबारी, जीएसटी रजिस्ट्रेशन की मारामारी, धीमा रहा पोर्टल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा में जीएसटी लागू होने के बाद पहला दिन कारोबार के लिहाज से ठंडा साबित हुआ। बड़े व छोटे कारोबारियों ने अपने कारोबार की रफ्तार कम रखी और वे संशय की स्थिति में रहे। इसकी वजह यह कि बहुत कारोबारी अब तक जीएसटी के अंतर्गत रजिस्टर्ड नहीं हो पाए हैं।
शनिवार को प्रदेशभर में आलम यह रहा कि बहुत से कारोबारी जीएसटी के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए माथापच्ची करते रहे, लेकिन जीएसटी पोर्टल काफी धीमा रहा। कारोबारी करियाना संजय गोयल, अरुण गुप्ता, कपड़ा कारोबारी पूर्णचंद शर्मा, मेवा कारोबारी अजय गुलाटी और होटल कारोबारी संजीव के अनुसार, जीएसटी की रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन हो रही है, यह अच्छी बात है, लेकिन शनिवार को सर्वर धीमा रहा।
कारोबारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से शनिवार को कारोबार नहीं कर पाए। ऑटो कारोबारी विन्नू सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी सूरज कुमार, इलेक्ट्रिक वायर कारोबारी मनविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि जीएसटी पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन में अभी दिक्कत आ रही है। इसलिए वे भी पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें, उसके बाद ही काम करेंगे। क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन के अधिकतर कारोबारी अपना व्यवसाय करने में संशय में है।
विज्ञापन
जीएसटी रजिस्ट्रेशन आवेदन करने के तीन दिन के भीतर हो जाएगी। अत्यधिक लोड की वजह से पोर्टल कुछ समय के लिए धीमा हो सकता है, लेकिन ज्यादा समय तक ऐसा नहीं होगा। उतर भारत के सभी राज्यों में लाखों कारोबारी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और रोजाना हजारों की संख्या में आवेदन किए जा रहे हैं।
-राजन दत्त, एडिशनल कमिश्नर, क्षेत्रीय, जीएसटी आयुक्तालय।