{"_id":"6a74ef7b89dfd4bfd80b5068","slug":"100-new-cctv-cameras-will-be-installed-in-every-police-station-area-panchkula-news-c-87-1-pan1011-139655-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हर थाना क्षेत्र में लगेंगे 100 नए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हर थाना क्षेत्र में लगेंगे 100 नए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों और घरेलू सहायकों का सत्यापन एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने बनाया रोडमैप
वाहन चोरी में 24%, चोरी में 51% और स्नैचिंग में 26% कमी दर्ज
साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक टूल्स से लैस किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने प्रत्येक थाना क्षेत्र में 100 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों और उनके यहां कार्यरत घरेलू सहायकों का सत्यापन एक सप्ताह में पूरा करने के लिए पुलिस टीमों को निर्देशित किया गया है। पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम मीटिंग में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह निर्णय लिया गया।
पुलिस कमिश्नर ने थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे 100 महत्वपूर्ण स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाने से अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संपर्क बनाए रखने, उन्हें साइबर ठगी और अन्य अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया।
अपराध में आई कमी
बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में वाहन चोरी में 24 प्रतिशत, चोरी में 51 प्रतिशत, स्नैचिंग में 26 प्रतिशत, घरों में चोरी में 37.6 प्रतिशत और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नर ने लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे और पुलिस गश्त को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
साइबर अपराध और अभेद्य ऐप पर फोकस
पंकज नैन ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर पुलिस को आधुनिक टूल्स और सॉफ्टवेयर से लैस करने तथा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। गन कल्चर, रंगदारी और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभेद्य ऐप के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि अपराध या असामाजिक गतिविधियों की सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उपयोगी सूचना देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही भ्रष्टाचार और आमजन के साथ दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।