{"_id":"603414c38ebc3e1dcd5a9906","slug":"10-new-corona-infections-found-in-panchkula-pkl-office-news-pkl4048956100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में कोरोना के 10 नए संक्रमित पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में कोरोना के 10 नए संक्रमित पाए गए
विज्ञापन
पपंचकूला। जिले में कोरोना के 10 नए संक्रमित मामले पाए गए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। इसमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 148 लोगों की मौत हो चुकी है। पंचकूला में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 108 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.78 फीसदी तक पहुंच चुका है।
सोमवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पांच वह मामले भी शामिल हैं जो कि रविवार को ट्रेस किए गए थे। सीएमओ ने बताया कि भैंसा टिब्बा में दो, कालका में एक, रामगढ़ में एक, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-19 में एक, सेक्टर-2 में एक, सेक्टर-20 में एक, सेक्टर-7 में एक और सूरजपूर में एक मामला सामने आया है।
जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा का कहना है कि कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 176643 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 14063 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। पंचकूला में 10751 संक्रमित मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 10495 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं।