फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panchayat support for accused police personnel

आरोपी पुलिस कर्मियों के समर्थन में उतरी पंचायत

Sun, 15 Sep 2013 12:09 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sun, 15 Sep 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
Panchayat support for accused police personnel
हरियाणा के शहर कैथल में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित हुए तीन पुलिस कर्मचारियों के समर्थन में कई गांवों की पंचायत उतर आई है।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों धमतान तपा(खाप से जुड़ा संगठन) प्रतिनिधियों ने शहर में इस मामले में प्रदर्शन किया। एसपी कुलदीप सिंह यादव को मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने तीनों पुलिस कर्मियों को बहाल किए जाने की भी मांग की है।

24 गांवों की धमतान तपा के प्रधान सरपंच रंगीराम ने कहा कि पंचायत ने पहले पूरे मामले की गहराई से छानबीन करने के लिए निलंबित किए गए पुलिस कर्मचारियों सिपाही बजींद्र, एएसआई ईश्वर सिंह और ईएएसआई कर्मबीर से बातचीत की।
विज्ञापन


 इसमें इन कर्मचारियों ने बताया कि वे निर्दोष हैं और उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़, लूटपाट करने और अभद्र व्यवहार करने के जो आरोप लगाए गए हैं, सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसलिए न्याय की मांग को लेकर ही 24 गांवों की खाप पंचायत धमतान तपा ने यह प्रदर्शन किया और एसपी से इसकी निष्पक्ष छानबीन की गुहार लगाई है।

प्रदर्शनकारियों ने एसपी को दिए ज्ञापन में फर्जी शिकायत दर्ज करवाने के आरोप में शिकायतकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों में खाप के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, सदस्य रामनिवास, इन्द्र, चांदी राम, शमशेर, धूफा, राजाराम, सुरेश कुमार, चंद्रभान और जोरा सिंह मौजूद रहे।


उधर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान नरेश कुमार ने खाप पंचायत को संबोंधित करते हुए कहा कि संगठन की ओर से तीन दिन तक की गई जांच में पता चला है कि यह मामला फर्जी है।

 इसमें कोई सच्चाई नहीं है। शिकायतकर्ता ने महिलाओं को और पूरे संगठन को गुमराह करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed