फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth who went to wedding died under suspicious circumstances, accused of murder

Palwal News: शादी में गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to wedding died under suspicious circumstances, accused of murder
- शादी में युवक को साथ ले गए थे दोस्त, गाड़ी में मिला शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दोस्तों के साथ शादी में गए 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोस्त युवक के शव को गाड़ी में छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार शहर के माल गोदाम निवासी राम अवतार मित्तल ने शिकायत दर्ज कराई है कि बेटा मोहित मित्तल मोबाइल फोन की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार रात को कुछ युवक उसे आल्हापुर चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में ले गए। देर रात वह वापस नहीं आया। रात को उन्हें पता चला कि घर से कुछ दूरी पर मोहित गाड़ी में कीचड़ में लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के चचेरे भाई लोकेश मित्तल ने बताया कि मोहित दोस्तों के साथ शादी में गया था, जहां उसके दोस्तों ने उसे शराब पिलाई। उन्हें शक है कि शराब के नशे में मोहित की हत्या की गई है। आरोपी उसे गाड़ी में छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed