फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth took oath of national unity, organized Run for Unity on the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel

युवाओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ, सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Sun, 31 Oct 2021 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth took oath of national unity, organized Run for Unity on the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel
नेताजी सुभाष चंद बोस स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते डीसी कृष्ण कुमार। - फोटो : Palwal
पलवल। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में रविवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें जिले के लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर युवाओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए देसी रियासतों को एक करने का कार्य किया था। वर्तमान भारत का जो स्वरूप है, उसका श्रेय सरदार बल्लभभाई पटेल को जाता है। देश को एक करने के लिए सरदार बल्लभभाई पटेल ने काफी कठिन श्रम किया था। देश की स्वतंत्रता और एकता हमें बड़े ही संघर्षों से हासिल हुई है। इसको बनाए रखने के लिए हमें एक रहना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को एकता के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह ने बताया कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य युवाओं को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जागरूक करना है। सभी लोग मिलजुल कर एक रहें और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भागेदारी निभाएं। इस मौके पर डीएसपी यशपाल खटाना, जिला योगा अधिकारी रामलोटन सिंह, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के एथलेटिक कोच पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली रैली
हथीन। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। हथीन थाना प्रभारी जसवीर यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने हथीन रेस्ट हाउस से जयंती मोड़ तक रैली निकाली। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता हंसराज शांडिल्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed