फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth sleeping on the plot beaten to death, case registered against unknown

Palwal News: प्लॉट पर सो रहे युवक की पीटकर हत्या, अज्ञात पर केस दर्ज

Tue, 12 Dec 2023 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth sleeping on the plot beaten to death, case registered against unknown
- गांव रायदासका में चारपाई पर लहुलूहान अवस्था में मिला शव
विज्ञापन

- आवाज सुनाई देने पर मौके पर पहुंची पत्नी तो मृत मिला पति

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव रायदासका में प्लॉट पर सो रहे 36 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। मृतक के सिर व गले पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। वारदात सोमवार रात करीब साढे़ 12 बजे की बताई गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस हत्यारे की पहचान नहीं कर पाई है। मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर छत्रपाल के अनुसार गांव रायदासका निवासी कुलवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका छोटा भाई सुंदर सिंह सोमवार रात को घर से सामने स्थित प्लॉट पर पशुओं के लिए बने कमरे में सोने के लिए गया था। रात के करीब साढ़े 12 बजे सुंदर की पत्नी ललिता को प्लॉट पर कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह प्लॉट में बने कमरे में गई तो देखा कि सुंदर चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। सुंदर का सिर फटा हुआ था तथा गले पर दबाने के निशान थे। ललिता ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वारदात के समय पर कोई व्यक्ति आता-जाता नहीं देखा गया। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उसके भाई सुंदर पर हथियार से वार करके हत्या की है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। परिजनों ने बताया कि मृतक सुंदर जमींदारी का कार्य करता था। उसके 11 व नौ साल के दो बेटे हैं। सुंदर की किसी से रंजिश के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed