{"_id":"6a970cbe42485379e80dede4","slug":"young-man-took-his-own-life-by-hanging-himself-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115110-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गृह क्लेश से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गृह क्लेश से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
सोमवार शाम से था लापता, जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के नई गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 25 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवकी पहचान गांव निवासी शौकिन पुत्र गरीब शाह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक युवक सोमवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की तो देर रात परिजन जंगल की तरफ पहुंचे तो शौकिन पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने घटना की सूचना बिछोर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार किया।
ग्रामीणों के अनुसार शौकिन की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से गृह क्लेश के कारण परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसके द्वारा यह कदम उठाए जाने की बात सामने आ रही है। बिछोर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आवश्यक औपचारिक कार्रवाई की गई है। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।