{"_id":"6675bbb7926f4d2e0b08ba3d","slug":"young-man-standing-at-a-juice-shop-shot-condition-critical-palwal-news-c-24-1-fb11002-106941-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जूस की दुकान पर खड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जूस की दुकान पर खड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Fri, 21 Jun 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
- पंचायत अधिकारी कार्यालय के सामने का मामला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर में बीडीपीओ कार्यालय के समीप जूस की दुकान के सामने सड़क मार्ग पर किसी मामले को लेकर हुई कहासुनी में अज्ञात लोगों ने स्कार्पियो सवार युवक को गोली मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस वारदात में एक स्कार्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हसनपुर चौक के निकट दिनदहाड़े हुई फायरिंग की जानकारी के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब बीडीपीओ कार्यालय के पास हुई फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने गोली लगने से घायल नरवीर उर्फ भोला निवासी रोहता पट्टी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती करवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी कुलदीप सिंह, सीआईए पुलिस व थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास भारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को घटना की जानकारी लेने के लिए खंगालना शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। जिसके कारण केस दर्ज नहीं किया गया है। थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास का कहना है कि बीडीपीओ कार्यालय के निकट किसी मामले को लेकर युवक पर फायरिंग की गई है।