फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   women workers protest against government policies

महिला कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन कर उठाई मांग

Fri, 06 Mar 2020 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
women workers protest against government policies
जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए आशा वर्कर - फोटो : Palwal
महिला कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन कर उठाई मांग
विज्ञापन

पलवल (संवाद)। सीटू के आह्वान पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी, आशा व मिड-डे मील वर्करों ने सचिवालय पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान उर्मिला रावत, आशा वर्कर यूनियन की प्रधान गीता व मिड-डे मिल वर्कर यूनियन की प्रधान संतोष देवी ने किया। सभी लोग कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला पर एकत्रित हुईं और जुलूस के रूप में सचिवालय पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने हरियाणा व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उर्मिला रावत, संतोष देवी व गीता ने कहा कि एक तरफ सरकार 8 मार्च को महिला दिवस मना रही है और दूसरी तरफ आशा, आंगनवाडी व मिड-डे मिल वर्करों को उनकी मेहनत का भी पूरा मेहनताना नहीं मिल रहा है। आज तक उनकी एक भी मांग सरकार ने पूरी नहीं की है। उन्होंने माग उठाई कि 18 हजार रुपये वेतन तय किया जाए और प्रतिमाह 10 तारीख तक दिया जाए। आशा वर्करों की 50 प्रतिशत कटौती बंद हो। वहीं मिड-डे मिल वर्करों को वर्दी की राशि समय पर दी जाए व राशन के अलावा अन्य कार्य न कराए जाएं। सचिवालय पर प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कमला, राज पांचाल, दुर्गावती, शशि कुंडू, बबली, सरोज देवी, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed