फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Women duped of Rs 8 lakh on the pretext of getting a loan

Palwal News: लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आठ लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Women duped of Rs 8 lakh on the pretext of getting a loan
पलवल के बांस मोहल्ला में फाइनेंस कार्यालय चलाती थी टहरकी गांव निवासी आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में दर्जनों गरीब महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने बीपीएल कार्ड पर लोन दिलाने और फाइनेंस का झांसा देकर महिलाओं से आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। लंबे समय तक न्याय के लिए संघर्ष करने और उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला गजना, रचना, शांति, सुनीता, सागर आदि ने बताया कि टहरकी गांव निवासी मनीषा पलवल के बांस मोहल्ला में फाइनेंस का कार्यालय चलाती थी। शुरुआत में उसने महिलाओं का समूह बनाकर 30 हजार और 50 हजार रुपये तक के छोटे लोन दिलवाए। महिलाओं ने समय पर इन लोन की अदायगी भी कर दी, जिससे उनका भरोसा मनीषा पर बढ़ गया।
विज्ञापन

कार्यालय बंद कर भाग गई आरोपी



इसके बाद आरोपी ने बीपीएल कार्ड धारकों को 20 लाख रुपये तक का बड़ा लोन दिलाने का दावा किया। लोन स्वीकृत करवाने और विभिन्न चार्जों के नाम पर उसने महिलाओं से करीब आठ लाख रुपये वसूल लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब लोन नहीं मिला तो महिलाओं को शक हुआ। महिलाएं जब बांस मोहल्ला स्थित कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लगा मिला। जांच करने पर पता चला कि आरोपी महिला अपने एक सहयोगी की मदद से कार्यालय का सामान समेटकर फरार हो चुकी है। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं और उन्होंने यह रकम ब्याज पर उधार लेकर दी थी। ठगी के कारण उनका परिवार गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed