फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Women demonstrated at SDM office after not getting water for two months

Palwal News: दो माह से पानी न मिलने पर महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 07 Feb 2024 11:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 07 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated at SDM office after not getting water for two months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। कड़ाके की ठंड में भी पुन्हाना चौक स्थित शहीद राजवीर कॉलोनी के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। कॉलोनी में पिछले लगभग दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति ठप होने का कारण नानक डेरी रोड पर ठेकेदार द्वारा बिजली के खंभे लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे बताए गए हैं। ठेकेदार के कर्मचारियों ने ड्रिल मशीन के माध्यम से बिजली के खंभे लगाने के लिए गड्ढे खोद दिए, जिसके कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार को कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और महिला-पुरुष एकत्रित होकर उप मंडल कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने एसडीएम के नाम शिकायत दी और प्रदर्शन किया।
विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि इस मामले में संबंधित ठेकेदार के अलावा बिजली विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। काॅलोनी निवासी गुड्डी, सुरेश, भावना, सरोज, सुनीता, दर्शन, लक्ष्मी, राधा, साभो, सपना, दयाबती, बिरमा, आरती, नीरज, बबीता, सुनीता, प्रीति आदि ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी में पिछले दो महीनों से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। काॅलोनी की महिलाएं दिन निकलते ही पीने के पानी की तलाश में निकल पड़ती हैं और दूसरे स्थानों से पानी लाकर अपनी और पशुओं की प्यास बुझाती हैं। उन्होंने बताया कि नानक डेरी रोड, बस स्टैंड, अग्रसैन चौक के निकट कई जगहों पर बिजली के खंभे लगाने के लिए संबंधित ठेकेदार द्वारा ड्रिल मशीन के माध्यम से गहरे गड्ढे खोदे गए, जिसके कारण पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइन लाइन टूटने के कारण काॅलोनी में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम रणवीर सिंह लोहान ने कहा कि पेयजल समस्या को लेकर कालोनी की महिलाओं ने शिकायत दी है। वह इस मामले में विभागीय अधिकारियों से पूछताछ करेंगे। अगर संबंधित ठेकेदार की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाकर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed