फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman shot dead in dispute over shutting down DJ, 12 dead

Palwal News: डीजे बंद कराने के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, 12 लोग

Thu, 14 Dec 2023 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in dispute over shutting down DJ, 12 dead
- ताबड़तोड़ फायरिंग की, लाठी-डंडों व हथौड़ा से पीटा
विज्ञापन

- जान बचाकर घर से भागे परिजन तक वाहनों व अन्य सामान को तोड़ दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव छज्जू नगर में बुधवार को बच्ची के जन्मदिन की पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। डीजे बजाने के विवाद में आरोपियों ने पार्टी में शामिल होने आई एक महिला के सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से अन्य परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर 19 नामजद सहित 22 के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
चांदहट थाना प्रभारी बलदेव के अनुसार गांव छज्जू नगर निवासी जितेंद्र चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके परिवार वालों ने गांव निवासी केसरपाल उर्फ केशव के खिलाफ पलवल डीसी व पुलिस अधीक्षक को जमीन धोखाधड़ी की शिकायत दी हुई है, जिसके कारण केशव उनके परिवार से रंजिश रखता आ रहा है। बुधवार 13 दिसंबर को परिवार में एक बच्ची का जन्मदिन था। इस दौरान आयोजित पार्टी में डीजे बज रहा था और सभी मेहमान और परिजन करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर डांस कर रहे थे। इसी दौरान केसरपाल का भाई चंद्रपाल आया और डीजे बंद करने के लिए कहने लगा। परिजनों के मना करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। सभी ने उसे समझाया पर वो नहीं माना। इसी दौरान चंद्रपाल का पूरा परिवार हाथों में बंदूक, लाठी-डंडा, रोड व हथौड़ा लेकर मौके पर आ गया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। केसरपाल, पृथ्वी, मुकेश व मोनू के हाथों में बंदूकें थीं। केसरपाल ने पिस्तौल से पृथला निवासी उसकी बहन सुमरन के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके और अन्य परिजनों के साथ लाठी-़डंडों, रॉड व हथौड़ा से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से घायल सुमरन को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। हमले में अजय, नमृता, पवन, पूनम, जितेंद्र सहित अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जान बचाने के लिए उसके परिजन घर छोड़कर भाग गए तो आरोपियों ने घर में खड़ी गाड़ी, बाइक व अन्य सामान को तोड़ दिया। तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

----
22 लोगों पर किया हत्या का मुकदमा दर्ज
चांदहट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव छज्जू नगर निवासी चंद्रपाल, केसरपाल, मुकेश, पृथ्वी, सोनू, नेत्रपाल, मोनू, दीपक, नरेश, जलदेव, सत्यप्रकाश उर्फ जत्तू, मनीष, अतुल, जीतू, जगत, राजबीर, राजवीरी, धर्मवती व राजो सहित तीन अन्य महिलाओं के खिलाफ भादंसं की धारा 302, 323, 148, 149, 452, 506, 427 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पंचायती चुनाव को लेकर चल रहा था विवाद
परिजनों के अनुसार आरोपी केसरपाल ने उसकी जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम करा लिया था, जिसकी शिकायत उन्होंने जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से की हुई है। इसके अलावा केसरपाल ने साल 2022 में ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गया। वह अपनी हार का जिम्मेवार शिकायतकर्ता के परिवार को मानता है और रंजिश रखे हुए है। बुधवार को केसरपाल के परिवार ने डीजे बजाने पर झगड़ा शुरू कर दिया, जो खूनी संघर्ष में बदल गया।

-------
भाई के पोती के जन्मदिन में शामिल होने आई थी सुमरन
गांव पृथला निवासी विक्रम की पत्नी सुमरन अपने भतीजे अजय की बेटी दिवांशी के पहले जन्मदिन पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। जन्मदिन पार्टी में अन्य रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। परिजनों ने बताया कि दिवांशी के जन्म पर कुआं पूजन करने का विचार था, परंतु परिवार वालों ने कहा कि एक साल बाद जन्मदिन पर बड़ा आयोजन कर देंगे। उसी के तहत बुधवार को दिवांशी का जन्मदिन मनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed