फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police crack down on Proclaimed Offenders and bail jumpers.

Palwal News: पीओ और बेल जंपरों पर पुलिस का शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on Proclaimed Offenders and bail jumpers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। उद्घोषित अपराधियों (पीओ) और बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने सोमवार को 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो उद्घोषित अपराधी और 14 बेल जंपर शामिल हैं। वहीं, एक अन्य उद्घोषित अपराधी के भोंडसी जेल में बंद होने की जानकारी मिलने पर उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार, होडल और महिला थाना की संयुक्त टीम ने इस्लामाबाद निवासी राकेश और अभिषेक को गिरफ्तार किया। दोनों महिला थाने के वर्ष 2022 के पॉक्सो व अन्य धाराओं के मामले में उद्घोषित अपराधी थे। चांदहट थाना पुलिस ने फलेदा बांगर निवासी शिव कुमार को भी गिरफ्तार किया। वह 2017 के आबकारी अधिनियम के मामले में वर्ष 2023 से अदालत से उद्घोषित था। इसके अलावा आबकारी, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में काफी समय से फरार 14 बेल जंपरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


वहीं, हथीन में अदालत में बार-बार बुलाए जाने के बावजूद पेश नहीं होने पर आरोपी आसिफ को न्यायालय ने उद्घोषित व्यक्ति घोषित किया है। हथीन थाना पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग का कहना है कि फरार और अदालत से गैरहाजिर रहने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article