फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   woman returning home after tying Rakhi to brother died in road accident on KMP Expressway

रुला गई ऋतु: राखी बांधकर घर लौट रही बहन की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी के जरिए ड्राइवर तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस

Tue, 12 Aug 2025 09:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल Published by: विकास कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 09:48 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, ऋतु अलीगढ़ (यूपी) स्थित अपने मायके में भाई को राखी बांधने गई थीं। लौटते समय केएमपी एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
woman returning home after tying Rakhi to brother died in road accident on KMP Expressway
भाई को राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत - फोटो : grok

विस्तार

राखी का त्योहार मनाकर मायके से लौट रही महिला टीचर की हरियाणा के पलवल स्थित केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार को उस समय हुआ जब पलवल की रहने वाली ऋतु सड़क पार कर रही थीं। तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महिला धारूहेड़ा के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं।

विज्ञापन
Trending Videos

भाई को राखी बांधने गई थीं अलीगढ़
जानकारी के अनुसार, ऋतु अलीगढ़ (यूपी) स्थित अपने मायके में भाई को राखी बांधने गई थीं। लौटते समय केएमपी एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया। राहगीरों ने तुरंत उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति मुकेश धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के डींग जिले के रारेह गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी के जरिए चालक को पकड़ने की कोशिश
सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस केएमपी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed