फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Palwal News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
एक साल से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप, पति समेत सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नगर पालिका के बास दल्ला गांव में मंगलवार को एक महिला घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। उसके पिता ने मामले में उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेडा के अल आफिया अस्तपताल भेज दिया।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 11 नकनपुर निवासी शकील ने बताया कि बेटी साहीन ने डेढ़ वर्ष पहले बास दल्ला निवासी तालीम पुत्र असलूप के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद उसे पता चला कि तालीम पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों में बेटी के साथ सामान्य व्यवहार रहा, लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से ससुराल पक्ष के लोग लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

शिकायत में तालीम, असलूप, गुलशन, आलीम, सालिम और शहनाज समेत अन्य पर साहीन के साथ मारपीट तथा तलाक देने की धमकी का आरोप है। पिता के अनुसार, बिरादरी के लोगों के साथ कई बार ससुराल पक्ष को समझाया, लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि छह अक्टूबर की सुबह उसे बेटी की मौत की सूचना मिली। सिटी थाना प्रभारी शीशपाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed