फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman dies after delivery, family uproar

Palwal News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 25 Dec 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, family uproar
- मृतका के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव बामनीखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद ज्यादा खून बहने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने से महिला का ज्यादा खून बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर कार्रवाई की है। जिला नागरिक अस्पताल ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले में भादंसं की धारा 174 की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि परिजनों ने कुछ देर तक अस्पताल पर हंगामा भी किया, लेकिन बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।

गांव चांदहट निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी मीना गर्भवती थीं। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे गांव बामनीखेड़ा से दीघोट रोड स्थित बांके बिहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब चार घंटे बाद उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। उन्हें पता चला किया प्रसव के बाद मीना की हालत ज्यादा खराब हो गई है। उसका काफी खून बह गया है और उसे खून चढ़ाया जा रहा है। आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे मीना का काफी खून बह गया। खून चढ़ाने के बावजूद उसे कोई फायदा नहीं हुआ। वह अस्पताल में मौजूद नहीं था तो नर्स द्रोपदी व एक अन्य स्टाफ ने मीना को अस्पताल से अचानक रेफर कर दिया। मीना को हायर सेंटर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि उसकी पत्नी की मौत अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई है। उनके खिलाफ विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर छत्रपाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में भादंसं की धारा 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed