फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Withdrawal of Rs 86 thousand by changing ATM cards of two people

Palwal News: दो लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 86 हजार रुपये

Tue, 07 Nov 2023 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 86 thousand by changing ATM cards of two people
- जिले में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल/होडल। जिले में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। अब अलग-अलग स्थानों पर रुपये निकालने गए दो व्यक्तियों को एटीएम कार्ड बदलकर खातों से करीब 86 हजार रुपये निकाल लिए गए। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।

पहले मामले में कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार गांव असावटा निवासी युवराज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह केनरा बैंक की एटीएम मशीन में रुपये जमा करने के लिए गया था। जब वह मशीन में पैसे जमा कर रहा था तो वहां एक लड़का आ गया और वह मशीन में नोटों को ठीक से लगाने लगा, इसी दौरान उक्त युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित ने बदले हुए कार्ड को मशीन से निकाला और चल दिया, लेकिन उसके कुछ देर बाद उसके पास तीन मैसेज आए कि आपके खाते से 24,500 रुपए निकाले गए हैं। उसने कार्ड को चेक किया तो वह बदला हुआ था। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व बैंक को दी। दूसरे मामले में होडल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार गांव बहीन निवासी किशन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह छह नवंबर को देर सांय हसनपुर चौक के निकट एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था। जब एटीएम से रुपये निकाल रहा था। उसी दौरान बूथ में एक युवक आया और उसे बातों में उलझाकर उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया। जिसके बाद पीड़ित वहां से बदले हुए एटीएम कार्ड को लेकर चला गया। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपके खाते से 61,999 रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बूथ में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed