फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Withdrawal of 1.65 lakhs by changing debit card

डेबिट कार्ड बदलकर 1.65 लाख रुपये निकाले

Fri, 30 Oct 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of 1.65 lakhs by changing debit card
डेबिट कार्ड बदलकर 1.65 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन

होडल। डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 1.65 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
होडल निवासी अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर को उनका बेटा मोनू सौरोत और साले का बेटा महरचंद बस स्टैंड स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां एक युवक पहले से ही मौजूद था। पीड़ित के बेटे ने मशीन से पैसे निकालने चाहे, लेकिन सफल नहीं हुआ। इस पर वहां मौजूद युवक ने पैसे निकालने की बात कही। आरोप है कि युवक ने बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड बदल लिया। बाद में उनके खाते से 1.65 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed