फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Wife attacks husband after being caught with lover

Palwal News: प्रेमी संग पकड़े जाने पर पत्नी ने किया पति पर हमला

Thu, 25 Jan 2024 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Wife attacks husband after being caught with lover
- प्रेमी संग मिलकर लूटा मोबाइल, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सीबीआई में तैनात एक अधिकारी ने पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा मारपीट करने तथा मोबाइल लूटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जब पीड़ित ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया। अधिकारी का फोन भी लूट लिया। पीड़ित को पत्नी ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। शहर थाना पुलिस ने मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार सीबीआई की दिल्ली शाखा में तैनात एक अधिकारी ने शिकायत दी है कि 11 जनवरी को पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके जाने के लिए बोलकर गई थी और अगले दिन 12 जनवरी को वापस ससुराल आई थी। उसने अपने बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह फरीदाबाद गए थे। वहीं रात को एक अंकल के साथ रहे थे। बच्चों की बात सुनकर उसने मायके में पूछा कि उसकी पत्नी आपके घर आई थी तो उन्होंने मना कर दिया। उसने अपनी पत्नी से पूछा तो वह बात को टालमटोल करने लगी। इसे लेकर उन दोनों में बहस हो गई। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे थप्पड़ मारा और मरवाने की धमकी दी। 20 जनवरी की सुबह वह किसी काम से मीनार गेट गया था। वहां उसने देखा कि उसकी पत्नी और एक युवक गली में छिपकर बातें कर रहे थे। उसे देखकर दोनों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसपर हमला कर दिया। उसके सिर पर पंच से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। उक्त युवक उसका फोन लूटकर मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता के अनुसार वह दिल्ली की सीबीआई शाखा में तैनात है। उसके फोन में कुछ गोपनीय डाटा हैं, जिसका दुरुपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed