{"_id":"65d4dace98c3df047102e422","slug":"when-the-husband-went-out-he-beat-his-wife-and-children-severely-palwal-news-c-24-1-snoi1004-104806-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पति के बाहर जाने पर पत्नी व बच्चों को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पति के बाहर जाने पर पत्नी व बच्चों को जमकर पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। गांव नाई नंगला में घर में घुसकर पति की गैरमौजूदगी में पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने जान से मारने की दी और घर का सामान तोड़ दिया। पीड़ित पति ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हसनपुर थाना पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जांच अधिकारी रामानंद के अनुसार गांव नाई नंगला निवासी शिव सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। पीछे से गांव निवासी हरबीर, डलेश व जसवीर ने उसके घर में घुसकर पत्नी व बच्चों पर लाठी, डंडा व फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने बेटी हिमांशी का सिर फोड़ दिया तथा पत्नी अनीता को भी गंभीर चोटें मारीं। आरोपियों ने घर का सारा सामान भी तोड़ दिया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगली बार इन्हें देख लेंगे। आरोप है कि आरोपी अक्सर पीड़ित के परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते रहते हैं। आरोपी अपराधी किस्म के हैं। वह घर से बाहर रहता है, इसलिए बच्चों को जान का खतरा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।