{"_id":"615dd1ed8ebc3e7637774a6f","slug":"water-filled-in-government-middle-school-premises-teachers-and-children-are-unable-to-reach-the-school-palwal-news-noi6089764114","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मिडिल स्कूल परिसर में भरा पानी, शिक्षक और बच्चे नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मिडिल स्कूल परिसर में भरा पानी, शिक्षक और बच्चे नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय
विज्ञापन
पलवल के हरि नगर में भरा स्कूल में पानी
- फोटो : Palwal
पलवल। शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण हरी नगर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में बारिश और आसपास के इलाके का गंदा पानी भर गया है। इससे स्कूल के कमरों में अध्यापक पढ़ाने के लिए पहुंच नहीं पा रहे हैं और न ही इस स्कूल के अंदर विद्यार्थी आ पा रहे हैं। इतना ही नहीं जो बच्चे पढ़ने आ रहे हैं, वे बुखार से ग्रस्त हो रहे हैं। फिलहाल, स्कूल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, ताकि कोई बच्चा बीमार न पड़े।
हरि नगर शहर का सबसे पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र के राजकीय मिडिल स्कूल में ज्यादातर गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। फिलहाल, स्कूल परिसर की हालत तालाब जैसी हो गई है। इसमें अब मच्छर भी पनपने लगे हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही नहीं बल्कि आसपास रहने वाले लोग भी बुखार से ग्रस्त हो रहे हैं। लेकिन, इस तरफ शिक्षा विभाग का कोई ध्यान नहीं है। हालत ये है कि स्कूल के अंदर जाने के लिए भी पानी से होकर जाना पड़ता है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में पानी भरने से वहां लगे बिजली के खंभों में कई बार करंट आ जाता है। इससे बच्चों को करंट लगने का खतरा बना रहता है। खास बात यह है कि स्कूल के शिक्षक ही नहीं आसपास के लोग भी कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बता चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
स्कूल के अध्यापक जय सिंह तथा प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस समस्या के बारे में विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। विभाग की तरफ से अभी तक कोई आदेश नहीं मिले हैं। इस कारण बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा है। वहीं, जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। इसका हल निकालने के लिए स्कूल में मिट्टी डाले जाने का काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा।