फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Wanted criminal injured in joint operation of Delhi Special Cell and Nuh Police

Palwal News: दिल्ली स्पेशल सेल और नूंह पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में वांछित बदमाश घायल

Tue, 27 Feb 2024 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wanted criminal injured in joint operation of Delhi Special Cell and Nuh Police

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।

तावडू।नूंह के तावडू उपमंडल के अंतर्गत बिलासपुर मार्ग पर सोमवार- मंगलवार की रात्रि दिल्ली स्पेशल सेल और नूंह पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गया।जिसकी पहचान शाकिर निवासी गांव शिकारपुर के रूप में हुई है।जिस पर मुख्य रूप से दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की हत्या का आरोप है।इसके अलावा पूर्व विधायक के घर पर गोलीबारी और डकैती करने सहित एक दर्जन से ज्यादा वारदातों में संलिप्तता भी बताई गई है।मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश फिलहाल नूंह नलहड़ मेडिकल कॉलेज में उपचारधीन है।इस संदर्भ तावडू सदर थाना पुलिस ने दिल्ली स्पेशल पुलिस के एस आई के बयान पर आरोपी शाकिर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकारपुर निवासी वांछित आरोपी शाकिर दिल्ली पुलिस के हवलदार यशपाल की हत्या में वांछित था।जिसके सिलसिले में बीते सोमवार को दिल्ली स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिवकुमार के नेतृत्व में नो सदस्यों की एक टीम तावडू पहुंची थी।एक सूचना के मुताबिक जब दिल्ली पुलिस सेल को आरोपी द्वारा किसी वारदात की फिराक में अंजाम देने की सूचना मिली तो नूंह पुलिस को हालात से अवगत कराते हुए सहयोग मांगा।
विज्ञापन


नूंह-तावडू सीआईए और दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीमें सोमवार- मंगलवार रात जब आरोपी को दबोचने के लिए रणनीति बना रही थी तो उसी दौरान सूचना मिली कि वांछित बदमाश शाकिर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिलासपुर मार्ग से तावडू की ओर आएगा,जिसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना के मुताबिक दिल्ली स्पेशल सेल और नूंह तावडू सीआईए की दो टीमों ने बिलासपुर मार्ग पर जीसीएस स्कूल के समीप नाकेबंदी कर दी। रात करीब 3:15 बजे बिलासपुर की ओर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक आता दिखाई दिया।जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल चालक ने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश,लेकिन नाकाबंदी के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान पुलिस सामने आई तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस जवानों ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की।दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और नूंह पुलिस के दो इंस्पेक्टरों ने द्वारा आत्मरक्षा मे फायरिंग से युवक घायल होकर गिर गया।जिसे अन्य जवानों ने काबू कर पूछताछ की। घायल युवक ने अपनी पहचान शाकिर पुत्र जान मोहम्मद निवासी शिकारपुर बताइ। घायल अवस्था में आरोपी को नूंह मेडिकल कालेज में पहुंचाया गया।उससे बरामद एक पिस्तौल और मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली स्पेशल सेल के एस आई आदेश कुमार के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी शाकिर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाकिर एक वांछित बदमाश है,जो दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल यशपाल की हत्या का मुख्य आरोपी है।साथ ही दिल्ली पुलिस के दो केसों में फरार घोषित था। जिसकी चार बार पुलिस से मुठभेड़ हो चुकी है।इसके अलावा तावडू सदर थाने में भी उस पर मुकदमे दर्ज है। जिनमें पूर्व विधायक के घर पर गोली चलाने और डकैती करने समेत एक दर्जन से अधिक वारदातों में शामिल होने का भी आरोप है।एक जानकारी के मुताबिक आरोपी का छोटा भाई नूंह हिंसा केस में फिलहाल जेल में है।

वर्जन:- नूंह एडिशनल एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि जिस बदमाश से मुठभेड़ हुई है उससे संबंधित पहले दिल्ली पुलिस ने कुछ जानकारियां साझा की।तावडू सदर थाने के गांव शिकारपुर निवासी शाकिर पर दिल्ली के थाना हरी नगर में करीब 13 वर्ष पहले पुलिस जवान की हत्या केस दर्ज हुआ था। जिसमें वह वांछित था।मामले की गंभीरता को समंझते हुए वांछित बदमाश को दबोचने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ एक रणनीति बनाई।जिसके मुताबिक बदमाश को घेरने की कोशिश की तो पुलिस टीम पर फायरिंग हुई।जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।बदमाश पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है।पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।


आरोपी पर दर्ज मुकदमे:- पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर करीब आठ मुकदमे दर्ज है।जिनमे वर्ष 12 और 13 में दिल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास करने सहित आदि धाराओं के मामले हैं। इसके अलावा तावडू सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट,मारपीट, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी,अवैध हथियार रखने समेत आदि गंभीर धाराओं में करीब छह मुकदमे दर्ज है।इन्हीं में वर्ष 2015 में गांव शिकारपुर के ही रहने वाले पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शहिदा खान के मकान पर गोली चलाने और लूटपाट करने का भी केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed