{"_id":"68ce96c350620fb11d085d69","slug":"vishal-won-gold-medal-in-boxing-palwal-news-c-24-1-gr11004-117942-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल : अंडर-17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विशाल ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल : अंडर-17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विशाल ने जीता स्वर्ण पदक
Sat, 20 Sep 2025 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
खिलाडी विशाल
- स्कूल में हुआ जोरदार स्वागत, नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुई राष्ट्रीय अंडर-17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र विशाल का शनिवार को स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थी विशाल ने यह उपलब्धि 11 से 15 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में हासिल की।
सीबीएसई द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन महेंद्रगढ़ की कनीना तहसील स्थित गांव ककराला के एसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हुआ था। इसमें देश के 28 राज्यों के अलावा 6 देशों के खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया। अंडर-17 वर्ग (50–52 किलो भार) में विशाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ जोन के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जीत की खुशी में स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चेयरमैन उदय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को नई प्रेरणा मिलती है और वे खेल के साथ शिक्षा में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने का संकल्प लेते हैं। समारोह में भूषण, निखिल बंसल और संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विशाल को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।