फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ‌food minister visit mandi

इंसाफ के लिए भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

Wed, 01 Feb 2017 04:28 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 01 Feb 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
food minister visit mandi
`पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे गांव विजयगढ के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मुख्यमंत्री, जिला उपायुक्त, एसडीएम व पंचायत विभाग को शिकायत करने के बावजूद इंसाफ न मिलने से परेशान गांव विजयगढ़ के लोग पंचायत कार्यालय के गेट के समक्ष धरने पर बैठ गए। इस धरने में गांव के पांच लोग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीण प्रशासन पर दोषी पक्ष से सांठगांठ होने के आरोप लगा रहे हैं। 

पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे विजयगढ निवासी हरपाल शास्त्री, रघुबीर, बलराम, टेकचंद, तोताराम व अशोक कुमार ने बताया कि उनके व गांव खिरबी की एक ही पंचायत है। लगभग ढाई साल पहले गांव की पूर्व सरपंच ने अपने पति व पंचायत सदस्यों की सहायता से गांव के श्मशान की मिट्टी को छह-छह फुट खोदकर उसे बेच दिया और उससे मिलने वाले रुपये को पंचायत में जमा कराने के बजाय स्वयं ही रख लिया। इसके अलावा श्मशान में लगे नीम, जामुन व छोकर के पेडों को भी काटकर उन्हें चोरी से बेच दिया।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम, पंचायत विभाग, जिलाउपायुक्त व सीएम विंडो में की, लेकिन आरोपियों ने अधिकारियों से सांठगांठ करके इस मामले को दबा दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें प्रशासन की ओर से निराशा हासिल हुई तभी उन्होंने शान्ति पूर्ण धरना व भूहड़ताल करने का मन बनाया। प्रशासन अधिकारी जांच के नाम पर लीपापोती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार संजीव नागर का कहना है कि उन्होंने धरने पर बैठे ग्रामीणों ने मिलकर उनकी समस्याओं को जिला उपायुक्त व एसडीएम को बता दिया है। उन्होंने कहा कि वैसे यह मामला पंचायत का है।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed