फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Villagers surrounded the police station, fiercely uproar

ग्रामीणों ने थाना घेरा, जमकर हंगामा

Wed, 26 Aug 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded the police station, fiercely uproar
ग्रामीणों ने थाना घेरा, जमकर हंगामा
विज्ञापन

होडल। क्षेत्र के गांव पैंगलतू में चौथी कक्षा की 10 वर्षीय दिव्यांग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मंगलवार देर रात थाने का घेराव कर लिया और जमकर हंगामा किया। डीएसपी बलबीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद वे कुछ शांत हुए। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बल के मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वारदात के बाद ग्रामीणों के गुस्से के मद्देनजर बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। गांव के अलावा हसनपुर चौक, गौड़ोता चौक व बंचारी के पास पुलिस की तैनाती रही। पैंगलतू गांव निवासी व्यक्ति की 10 वर्षीय पुत्री सोमवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। मंगलवार दोपहर बाद ग्रामीणों को लापता बच्ची का शव ज्वार के खेत में पड़ा मिला था। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल महेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया था। थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या के इस मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। परिजनों ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म करके बच्ची की हत्या की गई है।
विज्ञापन

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। इस मामले में लिप्त दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed