फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Van Mahotsav celebrated with great enthusiasm.

Palwal News: धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav celebrated with great enthusiasm.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। मेवात मॉडल संस्कृति स्कूल एवं एडजॉइनिंग आईटीआई, फिरोजपुर झिरका में शुक्रवार को वन महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सिंह ने पौधा लगाकर किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपाय है। एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी मां और प्रकृति के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करे तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। एफओ प्रवीण यादव ने कहा कि हरियाली बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर नगर पालिका सचिव राजेश मेहता, राजकुमार गर्ग ,वन राजिक अधिकारी सैयद उमर मोहम्मद, विजय सिंह, आशीष गोयल, नपा चेयरमैन मनीष जैन, पूर्व मार्किट कमेटी चेयरमैन सुनील जैन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed