फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two youths died in road accidents

Palwal News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 11 Nov 2023 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
11पीएएलपी5- मृतक आरिफ का फाइल फोटो।
विज्ञापन


अलग-अलग जगह पर हुए हादसे, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पहला हादसा आगरा चौक के समीप हुआ, जहां स्कूटी सवार दो युवकों को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दूसरे हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
शहर थाना पुलिस के अनुसार, शेखपुरा निवासी महेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने भाई अशोक के साथ स्कूटी पर किसी काम से जा रहा था। आगरा चौक के समीप पीछे से आए कैंटर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई अशोक सड़क पर गिर गया, जबकि वह साइड में गिरा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने अशोक को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बहीन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, गांव मरोड़ा निवासी अजरूद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका भाई मोहम्मद आरिफ बाइक पर सवार होकर कोट गांव अपनी बुआ से मिलने गए थे। रात में दोनों कोट गांव में ही ठहर गए और सुबह बाइक पर सवार होकर अपने गांव मरोड़ा जा रहे थे। बाइक कोट गांव के पास पहुंची तभी पुन्हाना की ओर से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह उछल कर दूसरी तरफ जा गिरा, जबकि उसके भाई व बाइक को कार चालक काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में उसका भाई आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित अपने भाई को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed