{"_id":"677c14a47cf46d4ebf0104a4","slug":"two-wanted-criminals-injured-after-being-shot-in-encounter-two-absconding-from-the-spot-palwal-news-c-24-1-snoi1004-111071-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मुठभेड़ में दो वांछित बदमाश गोली लगने से घायल, दो मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मुठभेड़ में दो वांछित बदमाश गोली लगने से घायल, दो मौके से फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। आपराधिक वारदात की योजना बना रहे वांछित बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए पलवल व मुंडकटी थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
वारदात राष्ट्रीय राजमार्ग से सेवली रोड स्थित एक फैक्ट्री के पास हुई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में की फायरिंग से बदमाश घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल घायल बदमाशों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
क्राइम ब्रांच डीएसपी मनोज वर्मा के अनुसार पलवल सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया के नेतृत्व में टीम रविवार देर रात दो से तीन बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सराय के समीप गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि संगीन अपराधों में शामिल रहे बदमाश गांव सेवली रोड के पास खाली प्लॉट में बने कमरे में बैठे हैं और किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार क्राइम ब्रांच पलवल व मुंडकटी थाना पुलिस की टीम गठित की गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए मौके पर दबिश दी गई तो बदमाशों ने टीम पर गोली चला दी। बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, पुलिस टीम ने इधर-उधर छिपकर जान बचाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
वहीं, दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। आरोपियों की पहचान पलवल के गांव काशीपुर निवासी अशोक व राजस्थान के जिला अलवर स्थित नंगलिया गांव निवासी विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से उनसे दो देसी तमंचा, पांच कारतूस, तीन खाली खोल व एक बाइक बरामद की।
हत्या, लूट, डकैती व रंगदारी के मामलों में वांछित हैं बदमाश: सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि आरोपी विनोद पर हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती सहित अवैध हथियार व मारपीट के 19 मुकदमे दर्ज हैं जबकि आरोपी अशोक पर गुरुग्राम व फरीदाबाद और पलवल में विभिन्न थानों में मादक पदार्थ तस्करी, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार और मारपीट के 13 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों के लिए दबिश दी जाएगी।