फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two students collided with the dividers on a bike slip,on that on killed and one injured

दो छात्रों की बाइक स्लिप होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 27 May 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
two students collided with the dividers on a bike slip,on that on killed and one injured
मृतक रविकरण का फाइल फोटो - फोटो : Palwal
पलवल। नायब तहसीलदार की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की बाइक स्लिप होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुघर्टना में एक 20 वर्षीय छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि पलवल के गांव भिडूकी निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका साथी रविकरण निवासी बरोट जिला मथुरा (यूपी) नोएडा स्थित एक ही कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई करते थे। गत 26 मई को वह हरियाणा नायब तहसीलदार की परीक्षा देने के लिए नारनोल आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद गौरव और रविकरण केएमपी मार्ग से लौट रहे थे। जैसे में ही पलवल के गांव महेशपुर के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक के आगे पत्थर आ गया। पत्थर से बाइक बचाते समय बाइक स्लिप हो गई और सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। जिससे गौरव व रविकरण गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने रविकरण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed