फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two smugglers arrested for trying to mount a truck on policemen

पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested for trying to mount a truck on policemen
ट्रक में भरे गोवंश। - फोटो : Palwal
पलवल। नाका लगाकर गो तस्करों को रोकने का प्रयास करने वाले पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मियों ने कूदकर जान बचाई तो तस्कर बेरिकेड तोड़कर फरार होने लगे। पुलिस ने गो रक्षक दल के सदस्यों की मदद से गोवंश से भरे ट्रक को काबू कर चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश स्थित मुरादाबाद जिले के भोजपुरी निवासी कासिम व नसीब के रूप में हुई। ट्रक से 16 गोवंश बरामद हुए, जिन्हें गांव गहलब स्थित त्रिवेणी गोशाला धाम में पहुंचाया गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी के अनुसार, शुक्रवार रात पुलिस टीम केएमपी टोल प्लाजा के समीप गश्त कर रही थी। तभी गो रक्षक दल के सदस्य शैलेंद्र ने सूचना दी कि मुरादाबाद से गोवंश को ट्रक में भरकर नूंह की तरफ ले जाया जा रहा है। पुलिस ने टीम गठित कर केएमपी टोल प्लाजा से पहले नाकाबंदी की। कुछ देर बाद पलवल की तरफ से ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को और तेज गति में करते हुए पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने साइड में कूदकर अपनी जान बचाई तो चालक नाके को तोड़ते हुए फरार होने लगे। चालक टोल प्लाजा से ट्रक को वापस घूमाकर पलवल की तरफ भागने चले। गोरक्षक दल के सदस्यों की मदद से केएमपी से उतरने वाले रास्ते पर ट्रक को रोका गया। चालक और परिचालक ट्रक से नीचे कूद गए और खेतों में भागने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed