{"_id":"5821b3194f1c1b342fb3865a","slug":"two-shuttle-trains-ceased-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शटल गाड़ियों का परिचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शटल गाड़ियों का परिचालन बंद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के बाद दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में स्मॉग के कारण रेलवे ने दो शटल गाड़ियों का परिचालन एक महीने के लिए बंद कर दिया है। जबकि चार अन्य गाड़ियां शनिवार और रविवार को नहीं चलेंगी। शटल ट्रेनों का परिचालन बंद करने से कोसीकलां से निजामुद्दीन और आगरा कैंट तक प्रतिदिन सफर करने वाले करीब 3000 यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। आगरा कैंट और कोसीकलां से चलने वाली दोनों शटल गाड़ियों को पलवल में ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 31 अक्तूबर से दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में आसमान में धुंध छा गई थी। पहले दिन लोगों को लगा कि यह पटाखे का प्रदूषण होगा। बाद में पता चला कि पटाखे के धुंए के साथ ही प्रदूषण के कारण आसमान में धुंध छाई हुई है। रेलवे ने यह कदम विजिबिलिटी कम होने के कारण उठाया है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी माइकल ने बताया कि 64496 निजामुद्दीन से कोसीकलां और 64953 आगरा कैंट निजामुद्दीन शटल का परिचालन 6 नवंबर से आगामी 6 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। यानी 64496 कोसीकलां और 64953 निजामुद्दीन शटल पलवल तक ही चलेंगी। इसी तरह 64064 दिल्ली पलवल शटल, 64019 पलवल शकूरबस्ती, 64167 पलवल अलीगढ़ और 64168 अलीगढ़ पलवल शटल शनिवार और रविवार को नहीं चलेंगी।
विज्ञापन