Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The Balai-Havannagar road began to break apart just days after its construction.

Palwal News: बनने के कुछ दिन बाद ही उखड़ने लगी बलई-हवननगर सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The Balai-Havannagar road began to break apart just days after its construction.
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। क्षेत्र में करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों की परियोजना की पोल पहली सड़क ने ही खोल दी है। बलई से हवननगर तक 1.87 किलोमीटर लंबी और 11 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के कुछ दिनों बाद ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और निर्धारित मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

स्थानीय निवासी जुनेद ने बताया कि ग्रामीणों को काफी इंतजार के बाद सड़क की सौगात मिली थी, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही टूटने लगी है।
विज्ञापन


दूसरी सड़क का काम अभी शुरू नहीं

इसी प्रोजेक्ट के तहत उमरी से सुखपुरी गांव के बीच दूसरी सड़क का निर्माण भी होना है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को आशंका है कि यदि पहली सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो दूसरी सड़क के निर्माण में भी लापरवाही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

दोनों सड़कों पर करीब 1.40 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सड़क बनने के तुरंत बाद वाहनों की आवाजाही शुरू होने से कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। शिकायत मिलने पर संबंधित हिस्सों की मरम्मत कराई गई है। अन्य स्थानों पर भी समस्या सामने आने पर उसे ठीक कराया जाएगा। - रियाज, जेई, मार्केटिंग बोर्ड, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed