{"_id":"69fce26e2aa1aba7eb05e2a5","slug":"two-cow-smugglers-were-shot-in-the-leg-during-an-encounter-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111860-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पुलिस से मुठभेड़ में दो गो-तस्करों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पुलिस से मुठभेड़ में दो गो-तस्करों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
घायल गो-तस्करों को शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नूंह में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। नूंह-तावड़ू रोड स्थित पहाड़ इलाके में रिपीटर नाका के पास हुई इस कार्रवाई में दो गो-तस्करों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। घायलों की पहचान नफीस, पुत्र कासम व मुबारिक, पुत्र सुलेमान, निवासी यान घाटा शमशाबाद, थाना सदर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह निरीक्षक संदीप मोर प्रभारी सीआईए नूंह के नेतृत्व में गठित टीम अपराधों की रोकथाम के लिए रिपिटर नाका नूंह-तावडू रोड़ पर मौजूद थी । उसी समय सूचना मिली कि तस्कर पिकअप गाड़ी में गोकशी के लिए गोधन लेकर नाका होते हुए राजस्थान जाएंगे। सूचना के आधार पर सीआईए टीम नूंह ने तावड़ू रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक पिकअप गाड़ी नूंह की तरफ से बहुत तेज गति में आती दिखाई दी, जिसको रुकने का इशारा किया, लेकिन पिकअप चालक ने बेरिकेडिंग तथा सहायक उप-निरीक्षक भुपेन्द्र को टक्कर मारी तथा हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
टक्कर लगने से सहायक उप-निरीक्षक भुपेन्द्र सिंह को भी गंभीर चोट लगी। निरीक्षक संदीप मोर व उप-निरीक्षक महेन्द्र ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करते हुए दोनों तस्करों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन दोनों दोनों फिर से फायर करने का प्रयास करने लगे। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायलों को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नूंह में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से दो अवैध देशी कट्टा, दो खाली व एक जिन्दा कारतूस सहित दो गोवंश और एक पिकअप वाहन को बरामद कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
नफीस आदतन अपराधी
पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी नफीस आदतन अपराधी है। इससे पहले भी उसके खिलाफ फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नूंह सदर थाना पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।