फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two cattle smugglers shot in an encounter with the police.

Palwal News: पुलिस से मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गाेली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers shot in an encounter with the police.
फिरोजपुर झिरका में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा के पास की गई नाकाबंदी
विज्ञापन

कट्टा व पिकअप गाड़ी में पांच ऊंट बरामद


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका । अपराध जांच शाखा नूंह की टीम ने फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में दो पशु तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीछा किए जाने के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि सीआईए नूंह प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर-13 निवासी शाहिद और मुस्तफा पिकअप वाहन में गोकशी के लिए राजस्थान से गोवंश ला रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद पुलिस को संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया, जिसके बाद टीम ने पीछा कर वाहन चालक को रुकने का संकेत किया, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

टायर फटने पर भी दौड़ाई गाड़ी
भागने के क्रम में तस्करों के वाहन का टायर फट गया। इसके बावजूद वे वाहन चलाते रहे। कुछ देर बाद वाहन को रोककर उतरे दो तस्कर उतरे और पुलिस पर हथियार तानकर खड़े हो गए। पुलिस के आत्मसमर्पण के चेतावनी के बावजूद आरोपी नहीं माने, जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करने पड़ी, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वाहन की तलाशी के दौरान पांच ऊंट मिले। पुलिस ने कट्टा, कारतूस, पिक-अप सहित पशुओं को अपने कब्जे में लिया और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिलने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed