फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two brothers died due to bus collision while crossing the road

Palwal News: सड़क पार करते समय बस की टक्कर से दो भाइयों की मौत

Fri, 18 Aug 2023 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 18 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died due to bus collision while crossing the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग-19 पर डबचिक पर्यटक स्थल के निकट पैदल सड़क पार कर रहे तीन युवकों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल को उपचार के लिए पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार जिला कन्नौज (यूपी) के निवासी सचिन व अमन तथा रावेंद्र का बेटा संदीप तीनों किसी काम से जा रहे थे। जब वे होडल स्थित डबचिक पर्यटक स्थल के निकट पहुंचकर सड़क पार करने लगे, तभी हरियाणा रोडवेज की एक बस ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। बस चालक दुर्घटना के बाद मौके से बस को लेकर फरार हो गया। दुर्घटना होते ही वहांं लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तीनों को उठाकर नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां पहुंचने के दौरान जांच करने पर सचिन और अमन को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र ने बताया कि इस दुर्घटना के मामले में पुलिस ने जिला कन्नौज (यूपी) के निवासी सर्वेश की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस में दी शिकायत में सर्वेश ने कहा कि वह होडल में बच्चों के साथ किराए पर रहता है। उसके बच्चे होडल सब्जी मंडी में काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतकों के पिता सर्वेश का कहना था कि उसके व परिवार के सहारे चले गए हैं। दोनों भाई मेहनत से काम कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद वह पूरी तरह से टूट गया है। इतना कहते ही वह फूट-फूटकर रो पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed