{"_id":"6aa99f8a0794ca9ed506e4c3","slug":"hodal-punhana-main-road-in-dilapidated-condition-palwal-news-c-24-1-pal1008-128102-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: होडल-पुन्हाना मुख्य मार्ग जर्जर, आवागमन में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: होडल-पुन्हाना मुख्य मार्ग जर्जर, आवागमन में बाधा
विज्ञापन
बॉटम जर्जर रोड
जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालक गिरकर हो रहे चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहीन। आली ब्राह्मण, आली मेव और नांगल जाट होते हुए होडल-पुन्हाना जाने वाला मुख्य मार्ग जगह-जगह से टूटकर जर्जर हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उखड़ी बजरी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत खराब है।
लोगों ने बताया कि आली ब्राह्मण और आली मेव से एक ओर यह मार्ग पुन्हाना तथा दूसरी ओर नांगल जाट होते हुए होडल-नूंह राजमार्ग से जुड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि आपात स्थिति में सबसे अधिक परेशानी होती है। नांगल जाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण मरीज को वहां तक पहुंचाने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग जाता है। इससे गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और बाहर नौकरी करने वाले लोगों को भी रोजाना इसी उबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरना पड़ता है। वहीं, किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में भी परेशानी होती है।
लोगों से बातचीत
सड़क की मरम्मत भी नियमित रूप से नहीं हो रही है। कुछ समय पहले नांगल जाट की तरफ जगह-जगह गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया था, लेकिन थोड़ा काम होने के बाद इसे रोक दिया गया। - हुकम
सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना गड्ढों से गुजरने के कारण ऑटो में टूट-फूट होती रहती है। जितनी कमाई दिनभर में होती है, उसका बड़ा हिस्सा ऑटो की मरम्मत पर खर्च हो जाता है। - परवेज
सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है, जिससे घर से खेत तक ट्रैक्टर लेकर जाने में परेशानी होती है। फसल कटाई के समय ट्रॉली के पहिये और बेयरिंग भी टूट जाते हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। - कुलदीप
दूध का व्यापार करता हूं। सुबह ग्रामीणों से दूध लेने जाना पड़ता है, लेकिन खराब सड़क और बारिश में गड्ढों में पानी भरने से समय पर नहीं पहुंच पाता। कई बार मोटरसाइकिल गिरने से बाल-बाल बचा हूं। - तौफीक