फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sanitation workers expressed gratitude after demands met

Palwal News: मांगें माने जाने पर सफाई कर्मचारियों ने जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers expressed gratitude after demands met
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। करीब 36 दिनों तक चले लंबे आंदोलन और हड़ताल के बाद सफाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की करीब 16 सूत्रीय मांगें सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। मांगें माने जाने की खुशी में कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरककर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कर्मचारियों ने सरकार के फैसले को अपने संघर्ष की जीत बताया। कर्मचारी नेता मुकेश चावरिया ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर करीब 36 दिनों तक हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी और प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाईं। लंबे संघर्ष के बाद सरकार ने कर्मचारियों की करीब 16 सूत्रीय मांगों को स्वीकार कर लिया है। मुकेश चावरिया ने मांगें स्वीकार किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री विपुल गोयल, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी तथा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक कर्मचारी की नहीं, बल्कि उन सभी कर्मचारियों की है, जिन्होंने एकजुट होकर कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष जारी रखा। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि स्वीकार की गई मांगों को जल्द से जल्द धरातल पर लागू किया जाए, ताकि उन्हें इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed