फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two accused bringing drugs from Nepal arrested, case registered

Palwal News: नेपाल से नशीला पदार्थ ला रहे दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two accused bringing drugs from Nepal arrested, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। पुलिस की एसटीएफ गुरुग्राम टीम ने हरियाणा यूपी करमन बॉर्डर पर नेपाल से नशीले व मादक पदार्थ की तस्करी कर हरियाणा के विभिन्न जिलों में बिक्री करने की योजना को फेल कर दिया। एसटीएफ की टीम ने हुंडई कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42 किलो गांजा पत्ती बरामद कर तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया है। टीम ने अदालत से आरोपियों की रिमांड की मांग भी की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम अभिषेक व मोहित निवासी डाहोला जींद हरियाणा बताए हैं।


शुक्रवार की सुबह गुरुग्राम एसटीएफ टीम में एसआई विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम को सूचना मिली कि दो आरोपी वर्ना कार में नशीला पदार्थ लेकर नेपाल बॉर्डर से मथुरा की तरफ से हरियाणा में प्रवेश करेंगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। जब बताई गई कार करमन बॉर्डर के निकट पहुंची तो पहले से ही नाकाबंदी कर तैयार खड़ी पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन कार में सवार तस्करों ने कार को पहले ही रोक लिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को मौके पर ही धर दबोचा। घटना के बाद एसटीएफ टीम ने डीएसपी कुलदीप सिंह बतौर नोडल अधिकारी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने जब डीएसपी की निगरानी में कार की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के कट्टों में भरा नशीला पदार्थ गांजा पत्ती बरामद कर वजन कराया तो वजन 42 किलो 800 ग्राम मिला। टीम पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अभिषक व मोहित निवासी डाहोला जींद बताए। पुलिस ने पकड़े गए नशीला पदार्थ और कार को जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश कर अदालत से रिमांड की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed