फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two accused arrested for hijacking a trailer truck.

Palwal News: ट्राला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for hijacking a trailer truck.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर लोहा-सरिया से लदे ट्राला लूटने और चालक के अपहरण की वारदात का खुलासा सीआईए ने कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट के 70 लाख रुपये के सामान बरामद किए गए हैं। इसमें लोहा-सरिया, ट्राला और वारदात में प्रयुक्त एक अन्य ट्राला शामिल हैं। दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, 10 सितंबर की रात सोहना रोड पर सेक्टर-2 मोड़ के पास बिना नंबर प्लेट की बोलेरो में सवार पांच बदमाशों ने फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर सरिया से लदे ट्राला को रुकवाया। आरोपियों ने चालक मुबारक खान से मारपीट कर उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया और हथियार के बल पर आंखों पर गमछा बांधकर राजस्थान के पीरूका गांव की पहाड़ियों में छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ट्राला लेकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने नूंह रोड, मिड़कौला के पास से जलालुद्दीन निवासी अमरोहा और हुसैन निवासी अटाली, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article