फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tuesday was the day of picketing, demonstration and procession

Palwal News: धरना, प्रदर्शन व जुलूस का दिन रहा मंगलवार

Tue, 25 Jul 2023 10:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 25 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tuesday was the day of picketing, demonstration and procession
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिला के अंदर मंगलवार को धरना-प्रदर्शनों का दिन रहा। लिपिकों, जन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों तथा नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने काम काज ठप रख धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लिपिकों ने शहर के पुराना जीटी रोड पर जुलूस भी निकाला। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी विभागों में कार्य पूरी तरह से ठप रहे। लोग अपने काम कराने के लिए भटकते रहे। बीते 22 दिनों से हड़ताल पर बैठे लिपिक मूल वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग पर अड़े, वहीं जन स्वास्थ्य कर्मी वेतन देने की मांग कर रहे थे। सफाई कर्मियों ने ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया और वेतन न देने की बात कही।

डोर-टू-डोर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, दिया धरना
अखिल भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों ने बाल भवन में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया तथा जिला उपायुक्त को मांगों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि संघ के लिए नगर परिषद द्वारा कार्यालय बनाया जाए। ठेका कंपनी मैसर्स क्लासिक मैनपावर द्वारा सुपरवाइजर, चालक, सहायक व रिक्शा चालकों को पूरा वेतन दिया जाए। कंपनी द्वारा हटाए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। पीएफ व इएसआई का पैसा कर्मचारी के खाते में डाला जाए। कर्मचारियों के इएसआई कार्ड बनाए जाएं। ब्रांच अध्यक्ष विजय मांडौतिया ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले दो दिनों से घर-घर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


हड़ताली लिपिकों ने निकाला जुलूस
मूल वेतन में बढ़ौतरी के मांग को लेकर पिछले 22 दिन से हड़ताल पर चल रहे लिपिकों ने मंगलवार को जुलूस निकाला। गांव कुसलीपुर स्थित धरना स्थल से लिपिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम से आगरा चौक होते हुए जुलूस निकाला गया। पुराना जीटी रोड पर निकाला गया जुलूस सोहना रोड, शहर थाना होते हुए मीनार गेट पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। लिपिकों ने सड़क हादसे में मारे गए लिपिक नरेश को श्रद्धांजलि दी गई। मृतक लिपिक की फोटों को साथ लेकर जुलूस निकाला गया। लिपिक नेता भीम पोसवाल ने बताया कि पिछले 22 दिनों से हड़ताल पर हैं। सभी विभागों में काम ठप है। लोगों को भारी परेशानी हो रही है,सरकार सुनवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेजयल आपूर्ति की जाएगी बाधित
पलवल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्लूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में पब्लिक हेल्थ ब्रांच पलवल के कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर वेतन न मिलने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता ब्रांच के वरिष्ठ उपप्रधान शिवराम कुंडू ने की, जबकि मंच संचालन ब्रांच सचिव रामजीत राणा ने किया। यूनियन के प्रांतीय प्रेस सचिव योगेश शर्मा ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की घोर निंदनीय बताते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश कि सरकार जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती हैं और उन्हीं बेटियों को न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूत हो रही हैं। यदि जल्दी वेतन न मिला तो कर्मचारी पेयजल सप्लाई बंद करने पर मजबूर होंगें, जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों व जिला प्रशासन की होगी। धरने को जिला उपप्रधान विपिन शर्मा, पब्लिक हेल्थ ब्रांच पलवल के उपप्रधान राधेलाल शर्मा, सुनील शर्मा, राजकुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed