{"_id":"6a3593f07d21bf254306b10a","slug":"truck-hits-car-on-dme-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112952-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डीएमई पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डीएमई पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार
नगीना थाना क्षेत्र के गांव मरोड़ा के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। हादसा नगीना थाना क्षेत्र के गांव मरोड़ा के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
इनोवा कार में सवार छह लोग दिल्ली से मेवात क्षेत्र की ओर जा रहे थे। घायलों के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा के पास वाहन किसी कारणवश रुका हुआ था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक जैसे वाहन ने इनोवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विपिन, पुत्र शहाबुद्दीन (38), निवासी बवाना, दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मूसा उर्फ मौसम (35), निवासी गांव तेड, जिला नूंह को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में रशीद, दिलशाद, जाहिद और हिमांशु घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रास्ता पूछने के लिए रोकी थी गाड़ी
मृतक विपिन के मामा दिलशाद ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी मेवात क्षेत्र के घुड़ावली गांव में है। कुछ रिश्तेदार उनके साथ दिल्ली गए थे, जिनके साथ मूसा उर्फ मौसम भी था। उन्हें वापस छोड़ने के लिए वह अपने भांजे विपिन और अन्य लोगों के साथ मेवात आए थे। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर करीब 20 से 22 किलोमीटर चलने के बाद गांव मरोड़ा के पास उन्होंने रास्ता पूछने के लिए गाड़ी रोक थी कि करीब दो मिनट बाद ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस नेता मुबीन तेडिया ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।