फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Truck driver killer arrested

लूटपाट के दौरान ट्रक के सह चालक की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 May 2019 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck driver killer arrested
ट्रक के सह चालक की हत्या के मामले में शामिल आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : Palwal
लूटपाट के दौरान सह चालक की हत्या करने वाले तीन धरे
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 29 अप्रैल की रात लूटपाट के दौरान गोली मारकर ट्रक के सह चालक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि एसआई शहीद अहमद को मुखबिर से सूचना मिली कि 29 अप्रैल की रात को केएमपी के पास लूट के बाद गोली मारकर की गई ट्रक चालक की हत्या के तीन आरोपी गांव बामनीखेड़ा के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही सिपाही राजेश, ईएएसआई अभय सिंह व देवीलाल की टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में फुलवाड़ी गांव निवासी रोहित, संदीप व राम अवतार शामिल हैं। अदालत से रिमांड पर लेकर तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, इन तीनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी दीपक के साथ मिलकर केएमपी के पास पंजाब के जिला तरणतारन के थाना खंडूर के गांव जहांगीर निवासी तरजेन्द्र सिंह, सह चालक पंजाब के बंडाला हिन्दूपट्टी निवासी काबल सिंह को रास्ता पूछने के दौरान हथियार के बल पर दबोच लिया तथा पास ही खेतों में ले जाकर लूटपाट की। विरोध करने पर आरोपियों ने सह चालक काबल सिंह को गोली मार दी थी, जिसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जांच सीआईए पलवल को सौंपी गई थी। जांच के दौरान आरोपी दीपक को पहले ही गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से और भी कई वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है। - यशपाल खटाना, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed