फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Truck collides with Mari in Cantor, one killed, four wounded

ट्रक ने कैंटर में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Tue, 07 Mar 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with Mari in Cantor, one killed, four wounded
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala

केला देवी राजस्थान के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं के कैंटर में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संगम विहार नई दिल्ली निवासी राम नरेश ने बयान में कहा है कि वे पांच मार्च को कैंटर में सवार होकर केला देवी (करोली राजस्थान) से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे कुसलीपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर में सवार लोग चीखने लगे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने सवारियों को कैंटर से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


घायलों में जिला आगरा (यूपी) के गांव मनोना निवासी रविंद्र, गांव भाऊपुरा निवासी सोनू, गांव पुराबक्सी धनौला कलां निवासी बदन सिंह, जिला धोलपुर (राजस्थान) के गांव बाजना निवासी तपेंद्र व संगम विहार नई दिल्ली निवासी विनेश शर्मा शामिल थे। राहगीरों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली हाई सेंटर में उपचार के दौरान देर रात बदन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने घायल रामनरेश के बयान पर मामला दर्ज कर शव का दिल्ली अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं फरार चालक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed