फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Troubled by electricity shortage, villagers of Banswa surrounded the booster.

Palwal News: बिजली की किल्लत से परेशान बांसवा के ग्रामीणों ने बूस्टर का किया घेराव

Thu, 27 Jun 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 27 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Troubled by electricity shortage, villagers of Banswa surrounded the booster.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। गांव बांसवा में बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को पानी के बूस्टर पर पहुंचकर कब्जा कर लिया। ग्रामीणों ने बूस्टर पर ताला जड़कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण इसी मांग पर अड़े रहे कि जब तक गांव की बिजली इस बूस्टर से नहीं जोड़ी जाएगी, तब तक वह बूस्टर को चालू नहीं होने देंगे। मामले की सूचना मिलते ही जन स्वास्थ्य एवं बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही एसडीएम रणवीर सिंह लोहान, बिजली विभाग के कार्यालय अभियंता सत्तार खान, डीएसपी कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी अजीत कुमार, बिजली, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व जेई के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग पर अड़े रहे। बूस्टर पर कब्जा जमा कर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि गांव में मात्र दो से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाती है। जिसके चलते भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चे, बुजुर्ग व महिला पुरुषों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में न तो रात के समय बिजली आती है और न ही दिन में। जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के पूर्व सरपंच हंसराज ने बताया कि जब इस मामले में बिजली विभाग के जेईएसडीओ व अन्य अधिकारियों को फोन किया जाता है तो अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। ग्रामीणों की मांग थी कि पेयजल विभाग के बूस्टर से गांव की बिजली जोड़ी जाए।
विज्ञापन

एसडीएम रणवीर सिंह व बिजली विभाग के कार्यालय अभियंता सत्तार खान ने बताया कि गांव में लाइन लॉस अधिक है। समस्या को निपटाने के लिए 5 लोगों की कमेटी गठित की गई है। फिलहाल गांव में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कराई जाएगी। गांव में लाइन लास कम होने के बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करा दी जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed