फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Traffic started on Hooda Sector 2 flyover

हूडा सेक्टर दो के फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू

Mon, 22 Feb 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic started on Hooda Sector 2 flyover
पलवल। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सोमवार को पलवल के हूडा सेक्टर-2 के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-19 पर बने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। 25 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राष्टीय राजमार्ग नंबर-19 पर बनाए गए फ्लाईओवर से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। जाम से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी। गांव सीकरी व बामनीखेड़ा में 25-25 करोड़ रुपये से बनाए जा रहे फ्लाईओवर भी जनता को समर्पित कर दिया जाएगा, जिसके बाद दिल्ली से आगरा जाने वाले लोगों को जाम से निजात मिलेगी। वहीं गांव पृथला में भी 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी मार्च में पूरा हो जाएगा। इनसे फरीदाबाद से पलवल व आगे मथुरा-आगरा तक आने-जाने के समय में काफी बचत होगी। एक वर्ष में पलवल में बन रहे एलिवेटिड फ्लाईओवर का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर विधायक दीपक मंगला, अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता धीरज सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, वरिष्ठ नेता एलडी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed