फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Traders will not be allowed to face any kind of trouble: Sports Minister

व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी : खेल मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Traders will not be allowed to face any kind of trouble: Sports Minister
- रेडिमेड कपड़ा एसोसिएशन ने आयोजित किया परिवार मिलन समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रेडिमेड कपड़ा एसोसिएशन पलवल की ओर से नव वर्ष के शुभारंभ पर परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, जिला व्यापार मंडल के प्रधान संदीप गोयल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में गौरव गौतम ने कहा कि व्यापारी को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सरकार व्यापारियों के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने कहा कि संगठन में बहुत शक्ति होती है। यदि व्यापारी एकजुट रहेंगे तो उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने खेल राज्यमंत्री को व्यापारियों की समस्याओं के वारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल के हथीन प्रधान नरेश सिंगला, शहरी प्रधान विनोद जैन, सर्राफा संघ के प्रधान अनु जैन, पूर्व प्रधान नीरज मगंला, जर्नल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान विजय तायल, बस अड्डा मार्केट के प्रधान सुंदर मगंला, देवेंद्र गुप्ता, नरेंद्र कालडा, योगेश गर्ग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed