{"_id":"65e212edeac945fe850ce5cd","slug":"tractor-driver-absconds-with-three-lakh-rupees-obtained-by-selling-rebar-palwal-news-c-24-1-snoi1004-104983-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सरिया बेचकर मिले तीन लाख रुपये लेकर ट्रैक्टर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सरिया बेचकर मिले तीन लाख रुपये लेकर ट्रैक्टर चालक फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सरिया भरकर हसनपुर गया ट्रैक्टर चालक तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया। चालक ने पार्टी के पास सरिया उतारा और तीन लाख रुपये मालिक को देने के लिए ले लिए। चालक दुकान से दूर ट्रैक्टर खड़ा कर रुपये लेकर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर नामजद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक का सुराग नहीं लगा पाई है।
शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार हुडा सेक्टर-दो निवासी आकाश गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शहर में लोहे के सरिया की दुकान है। उसने अपनी दुकान से सरिया पार्टी के पास पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर चालक रखे हुए हैं। एक ट्रैक्टर पर खजूरका गांव निवासी पंकज उर्फ मंकू चालक के तौर पर काम करता था। पंकज को दुकान से तीन लाख रुपये कीमत का सरिया भरकर हसनपुर मदन लाल के पास भेजा था। चालक पंकज ट्रैक्टर में सरिया लेकर मदनलाल के पास पहुंच गया और वहां पर ट्रैक्टर से सरिया उतार दिए। मदनलाल ने उसे सरिया की पेमेंट तीन लाख रुपये चालक पंकज को दे दिए। पंकज को रुपये देते हुए मदनलाल साफ दिखाई दे रहा है। उसके बाद पंकज ट्रैक्टर लेकर पलवल के लिए चल दिया। पलवल में दुकान पर पहुंच कर पंकज ट्रैक्टर को दुकान से दूर खड़ा करके रुपयों को लेकर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।