फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three women who stole purses were caught and handed over to the police

Palwal News: पर्स चोरी करने वाली तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three women who stole purses were caught and handed over to the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। थाना कैंप क्षेत्र में एक महिला यात्री का पर्स सफर के दौरान तीन महिलाओं ने निकाल लिया। ऑटो चालक की सूचना पर पीड़िता ने साहस दिखाते हुए तीनों महिलाओं को भीड़ की मदद से पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। गांव लिखी निवासी चांदनी ने थाना कैंप पलवल में दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चे के साथ गांव से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल जा रही थीं। बस स्टैंड से स्टेशन जाने के लिए उन्होंने एक ई-रिक्शा लिया। उसी रिक्शा में तीन महिलाएं पहले से बैठी थीं।


रास्ते में पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक ने चांदनी को बताया कि उन तीनों महिलाओं ने उसका पर्स निकाल लिया है। सूचना मिलते ही चांदनी तुरंत रिक्शे से उतरी और उन महिलाओं के पीछे भागी। बाजार में मौजूद लोगों की मदद से तीनों आरोपी महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चांदनी ने बताया कि उसके पर्स में दो हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed